स्वादिष्ट ही नहीं, बेहद पौष्टिक भी होता है पपीते का हलवा

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
पपीता (पका हुआ) – 1
दूध – 1/2 लीटर
चीनी – 1/2 कप
ड्राई फ्रूट्स – 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 2 टेबलस्पून
विधि :
सबसे पहले पके हुए पपीते के छिलके निकालकर इन्हें अलग रख दें, और पपीते को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
अब मोटे तले की कढ़ाई लें, और इसमें घी डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद कढ़ाई में पपीते के टुकड़े डालें, और इन्हें 5 मिनट धीमी आंच पर भून लें।
अब कढ़ाई में दूध डालें और इसे लगातार चलाते हुए पका लें।
इसके बाद जब दूध पूरी तरह सूख जाए, तो हलवे में इलाइची पाउडर और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
इसके बाद अगर घी कम लगे या हलवा कढ़ाई से चिपके तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं।
जब हलवे से सारा पानी सूख जाए, तो गैस का फ्लेम ऑफ कर दें। बस तैयार है, पपीते का टेस्टी हलवा। इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म परोसें।





