Nokia 3310 की ये 4 खूबियां याद हैं आपको, आज भी हैं यूजर्स की पहली पसंद

नोकिया 3310 को आज भी लोगों की पसंद करते हैं। इस फोन की 4 खूबियां इस फोन को दूसरे अलग प्लेटफॉर्म पर खड़ा करती हैं

नई दिल्ली। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में एचएमडी ग्लोबल एक इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसमें नोकिया के कई एंड्रायड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Nokia 3310 की ये 4 खूबियां याद हैं आपको, आज भी हैं यूजर्स की पहली पसंदइसी बीच टिप्सटर इवान ब्लास ने दावा किया है कि कंपनी दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 को लॉन्च करेगी। इसके अलावा नोकिया के पुराने और सबसे लोकप्रिय फोन नोकिया 3310 की नए अवतार में वापसी होगी। इवान ब्लास ने बताया कि इसकी कीमत 59 यूरो यानी करीब 4000 रुपए हो सकती है। जानते हैं क्यों आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है नोकिया 3310।

1- बैटरी लाइफ: स्मार्टफोन युग में कैमरा, यूआई, प्रोसेसिंग पावर जैसी चीजें तो यूजर्स को मिली हैं, लेकिन दुर्भाग्य से बैटरी लाइफ एक ऐसा मामला है, जिसके बारे में कोई खास उपलब्धि कोई कंपनी हासिल नहीं कर सकी है। मूल नोकिया 3310 फोन में 1000mAh की बैटरी से 260 घंटे का स्टैंडबाय और लगातार चार घंटे 30 मिनट बात करने की सुविधा थी। नए नोकिया 3310 के साथ हम बेहतर बैटरी लाइफ के युद की वापसी की उम्मीद कर सकते हैं।

2- स्नेक II गेम: नोकिया 3310 में इसके सबसे लोकप्रिय रहे खेल स्नेक II गेम की नोकिया डिवाइस पर वापसी हो सकती है। यह 2000 के दशक में नोकिया 3310 का सबसे लोकप्रिय मोबाइल खेल में से एक था।

3. मजबूत और विश्वसनीय फोन: निःसंदेह नोकिया 3310 नोकिया के द्वारा बनाए गए सबसे प्रतिष्ठित फोन में से एक है। नोकिया के अन्य फीचर फोन की तरह ही यह स्थायी, विश्वसनीय, और सादगी के लिए जाने जाते हैं। नोकिया 3310 पानी के गिरने पर भी चल जाता था। सबसे बड़ी राहत यह थी कि आधुनिक दिन फोन के विपरीत हैंडसेट में स्क्रीनगार्ड की भी कभी जरूरत नहीं थी।

4. वेलकम स्क्रीन: स्मार्टफोन पर वेलकम स्क्रीन को रिप्लेस करने की क्षमता आज के किसी भी स्मार्टफोन में नहीं है। वेलकम स्क्रीन को एडिट करने का ऑप्शन आज के किसी भी एंड्रॉयड फोन में नहीं है। नोकिया 3310 आप के लिए इस खासियत को दोबारा ला सकता है।

 

Back to top button