कोइ नहीं जानता होगा जलेबी और इमरती के बीच ये खास अंतर, एक बार जरुर पढ़े ये मजेदार खबर..

आखिर मिठाई खाना किसको पसंद नहीं होता है। इनमे से जलेबी और इमरती दो ऐसी मिठाईयां जिनकी चर्चा मात्र से मुंह में पानी आ जाता है, भारत समेत कई अन्य देशों में लोकप्रिय मिठाईयां हैं। जलेबी और इमरती दोनों न केवल देखने में एक जैसे दिखते हैं बल्कि दोनों ही चीनी की चाशनी में डुबोकर बनाये जाते हैं। लेकिन ये दोनों एकदम अलग अलग मिठाइयां हैं।
जलेबी और इमरती में क्या अंतर है:
जलेबी का आकार गोल होता है किन्तु यह अनियमित आकार का होता है किन्तु इमरती का आकार गोल, सुघड़ और फूल की तरह होता है।
जलेबी कड़क और करारी होती है वहीँ इमरती नर्म और खुशबूदार होती है। जलेबी का स्वाद गर्म गर्म खाने में है जबकि इमरती गर्म और ठन्डे दोनों में जायकेदार होती है।
जलेबी मैदे के घोल से बनायीं जाती है वहीँ इमरती उड़द की दाल को पीसकर बनायीं जाती है। जलेबी की तुलना में इमरती को ज्यादा स्वास्थकर माना जाता है।
जलेबी की शुरुवात मध्यपूर्व के देशों से विशेषकर ईरान से माना जाता है वहीँ इमरती की शुरुवात उत्तर भारत से माना जाता है।
जलेबी को बनाने के लिए मैदे में खमीर का उठना आवश्यक माना जाता है जबकि इमरती को बनाने के लिए उड़द के दाल में खमीर की आवश्यकता नहीं होती है।
जलेबी बनाने में कोई रंग आदि का प्रयोग नहीं किया जाता है जबकि इमरती बनाने में रंग के लिए केशर का प्रयोग किया जाता है।





