अब खाकी नही 1 दिसंबर से इस रंग की यूनिफॉर्म पहनेगी TRAFFIC POLICE

उत्तर प्रदेश की यातायात पुलिस के यूनिफॉर्म के रंग में बदलाव किया गया है। अब यातायात पुलिस कर्मचारी गहरे नीले रंग की पैंट पहनेंगे। यह बदलाव 1 दिसंबर 2017 से लागू होगा। पहले यातायात पुलिस के कर्मचारी खाकी रंग का ही पैंट पहनते थे।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में की गई बैठक में यातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी में खाकी पैंट के स्थान पर नीली पैंट रखने को सहमति मिली। बैठक में उपस्थित हुए अधिकांश पुलिस अधिकारियों ने इस बाबत अपनी सहमति प्रकट की। बैठक में यह पाया गया कि यातायात पुलिस कर्मियों की पहचान अलग से सुनिश्चित करने के लिए यह करना आवश्यक है। अभी कुछ जगहों पर उत्तर प्रदेश में यातायात पुलिसकर्मी खाकी पैंट के साथ-साथ खाकी शर्ट भी पहनते हैं हालांकि, कुछ स्थानों पर खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट पहनते हैं।
इसे भी पढ़े: मथुरा के एक मंदिर में दो साधुओं के बीच हुई मार पीट, जमकर चले डंडे
इस बदलाव के साथ 01 दिसंबर 2017 से यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी/आरक्षी खाकी कलर की पैंट की जगह गहरे नीले रंग का पैंट पहनेंगे। नई वर्दी के लिए प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिवर्ष 2250 रुपए की धनराशि देने का भी शासन ने आदेश दिया है।





