नीति आयोग ने उद्यमिता को दिया बढ़ावा

सरकार द्वारा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसको लेकर नीति आयोग (NITI Aayog) ने अधिकारिक स्टेटमेंट दिया है।
आयोग ने बताया कि स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करने और जमीनी स्तर की उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपने एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (Aspirational Blocks Programme) के तहत बुधवार को ‘vocal for local’ पहल शुरू की।
नीति आयोग के सीईओ बी वी आर सुब्रमण्यम ने भी वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दिया। उन्होंने जिला कलेक्टर और ब्लॉक-स्तरीय अधिकारियों से आग्रह की कि वह सूक्ष्म उद्यमों के सतत विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (JEM), और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) जैसे भागीदारों के साथ सहयोग दें।
नीति आयोग के बयान के अनुसार भागीदार ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग, लिंकेज स्थापित करने, वित्तीय/डिजिटल साक्षरता, दस्तावेज़ीकरण/प्रमाणन और कौशल वृद्धि की सुविधा के लिए तकनीकी और परिचालन सहायता भी देंगे।





