निक और प्र‍ियंका की हुई सगाई, कुछ इस तरह विडियो बनाते दिखे न‍िक

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेर‍िकन स‍िंगर निक जोनस के साथ शनिवार सुबह सगाई की. सगाई के सेल‍िब्रेशन के लिए शन‍िवार शाम बॉलीवुड के चुन‍िंदा गेस्ट और फैमिली के लिए पोस्ट इंगेजमेंट पार्टी रखी गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और व्यापार जगत की जानी-मानी हस्त‍ियां शामिल हुईं. पार्टी में प्र‍ियंका वन पीस ड्रेस में पहने नजर आईं. इस पार्टी में प्र‍ियंका ने न‍िक के साथ डांस किया.निक और प्र‍ियंका की हुई सगाई, कुछ इस तरह विडियो बनाते दिखे न‍िक

पार्टी का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया है. इस वीड‍ियो में प्र‍ियंका निक के साथ डांस फ्लोर पर नजर आ रही हैं. वीड‍ियो में प्र‍ियंका अपनी दोस्त अनुष्का संग डांस कर रही हैं, वहीं न‍िक जोनस इस डांस का वीडियो बनाते हुए फ्रेम में द‍िखाई  दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BmpBDlohYCi/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

https://www.instagram.com/p/BmoFIWglIy4/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें शन‍िवार सुबह प्र‍ियंका ने न‍िक के साथ अपने र‍िलेशन को ऑफ‍िश‍ियल कर द‍िया. इसके बाद बॉलीवुड जगत से प्र‍ियंका को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. प्र‍ियंका के एक्स बॉयफ्रेंड शाह‍िद कपूर ने भी एक्ट्रेस को इस खास मौके पर शुभकामनाएं भेजी हैं.

Back to top button