NGO ने केंद्र सरकार से रखी मांग- निर्भया के चारो दोषियों की फांसी का हो Live Telecast

नई दिल्ली। निर्भया के चारो दोषियों की फांसी की मौत नजदीक आते जा रही है अब बस कुछ दिन ही बच्चे इन दोषियों के जीवन के जिसके बाद इन्हे फांसी होगी। निर्भया गैंगरेप केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने चरों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। इन चारो दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल में दोषियों को फांसी देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दोषियों को फांसी देने की तैयारियां पूरी होने के बीच एक एनजीओ ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मांग करते हुए कहा है कि चारों दोषियों की फांसी का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट ) किया जाए। वहीं महिला अधिकार कार्यकर्ता और ‘परी’ की संस्थापक योगिता भयाना ने इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र भी लिखा है।
अपने पत्र में भयाना ने लिखा है कि ‘निर्भया’ के दोषियों को जिस दिन फांसी दी जाए उस दिन उसका लाइव प्रसारण से देश में महिला सुरक्षा पर वैश्विक चिंताओं को दूर करने का सही अवसर प्रदान करता है। उन्होंने मंत्रालय से निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी की सजा के लाइव प्रसारण के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को अनुमति देने का आग्रह किया है।
Nirbhaya Gang Rape Case Pari Founder Yogita Bhayana Demanded Live Telecast Of The Hanging Of The Four Convicts | निर्भयाच्या दोषींची फाशी लाईव्ह दाखवा; ‘परी’ संस्थेची मागणी https://t.co/LcM74myFJK
— Yogita Bhayana (@yogitabhayana) January 11, 2020
इसके अलावा योगिता ने अपने मांग पत्र में लिखा था, ‘निर्भया के दोषियों को मैं खुद फांसी देना चाहती हूं। अगर मैं फांसी देती हूं तो इससे समाज में यह संदेश जाए कि एक महिला भी दोषियों को फांसी दे सकती है। अगर उन दरिंदों को मैं अपने हाथों से सजा दूंगी तो मेरी पीड़ा थोड़ी कम होगी। इसके आगे यह भी कहा कि मैंने बच्ची और उसके परिवार को दर्द में देखा है। अगर यह मौका मुझे मिलता है तो ये ‘निर्भया’ को मेरी तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही महिलाओं की अस्मिता से खेलने वालों के लिए यह एक चेतावनी होगी।’





