‘न्यूटन’ पर लगा चोरी करने का आरोप…

रिलीज के साथ ही भारत की ओर से ऑस्कर में विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में शामिल होने वाली राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन उस वक्त विवादों में घिर गई, जब उस पर कंटेट चोरी का इल्जाम लगा। दरअसल, कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म साल 2001 में आई ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलट’ से इंस्पायर है। जिसके बाद फिल्म को काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा था। इस मामले में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर न्यूटन का सपोर्ट किया और कहा “न्यूटन उसी तरह सीक्रेट बैलट की नकल है जैसे ‘द एवेंजर्स’ ‘वतन के रखवाले’ की थी।”'न्यूटन' पर लगा चोरी करने का आरोप...

फिल्म की वास्तविकता के सवाल पर अनुराग ने कहा, “न्यूटन बर्लिन फिल्म महोत्सव की एक पुरस्कार विजेता फिल्म है और मैं आपसे वादे के साथ कहता हूं कि जिन्होंने इस फिल्म को पुरस्कृत किया है वह एक साल में इतनी फिल्में देखते हैं जितनी हम अपने जीवन भर में नहीं देख सकते हैं।” ‘न्यूटन’ का 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था, जहां फिल्म ने विदेशी फिल्म श्रेणी में आर्ट सिनेमा का पुरस्कार जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button