कश्मीर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश आतंकी खालिद ढेर

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जैश आतंकी के मारे जाने की खबर है. मारा गया आतंकी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल हैड बताया जा रहा है और इसका नाम खालिद है.जैश आतंकी के मारे जाने की खबर

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बारामूला के लाडूरा इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा खोजी दल पर गोलीबारी करने से तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. उन्होंने कहा, ‘‘इलाके में घेराबंदी कड़ी कर दी गई है ताकि आतंकवादी वहां से भाग न पाएं.’

केरल लव जिहाद मामले की आज सुनवाई करेगा सुप्रीमकोर्ट, आये दो और नए मामले

लंबे समय तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई. इस फायरिंग में आतंकी खालिद को गोली लग गई और वह घायल हो गया था. लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे घेर रखा था और अपने बचाव में वह लगातार फायरिंग कर रहा था.

इसी एनकाउंटर के दौरान जैश के इस आतंकी को भारतीय सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. अभी तक इस एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों के किसी जवान के घायल होने की कोई खबर नहीं मिली है.

Back to top button