न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने दिया बेटी को जन्म

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैंड के एक अस्पताल में आज एक बच्ची को जन्म दिया. प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए संतान को जन्म देने वाली वह विश्व की दूसरी महिला हैं. जेसिंडा और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड की यह पहली संतान है. बच्ची का वजन 3.3 किलोग्राम है और वह स्वस्थ है.

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

जेसिंडा ने इंस्टाग्राम पर कहा, मुझे पूरा यकीन है कि हम उन्हीं सारी भावनाओं से गुजर रहे हैं जिससे नए माता-पिता गुजरते हैं. साथ ही हम कई लोगों से मिली शुभकामनाओं के लिए भी आभारी हैं.

अब बॉर्डर पर प्रवासी परिवार नहीं होंगे अलग, ट्रंप ने लगाई मुहर

पिछले अक्तूबर में प्रधानमंत्री बनने के तीन महीने बाद अर्डर्न ने अपने गर्भवती होने की सूचना दी थी. न्यूजीलैंड में विपक्ष के नेता साइमन ब्रिजेस ने बच्ची के जन्म पर उन्हें बधाई दी.

 

Back to top button