OnePlus के इस स्मार्टफोन को मिल रहा नया अपडेट

पिछले महीने OnePlus Nord CE 4 के लिए अपडेट रोलआउट किया गया था, जिसमें मुख्यतौर पर हीटिंग की परेशानी दूर हुई थी। अब कंपनी ने इस फोन के लिए OxygenOS 14.0.1.704 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

इसमें नए एनिमेशन, पहले से बेहतर टच कंट्रोल और कैमरा बग्स फिक्स हुए हैं। इसके अलावा कई और नई चीजें अपग्रेड के तौर पर शामिल की गई हैं।

Nord CE 4 को मिला अपडेट
नॉर्ड सीरीज के तहत आने वाले इस स्मार्टफोन को अपडेट मिलने के बाद चलाने का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। अपडेट में नए स्मूथ एनिमेशन्स की पेशकश की गई है। ऐप लॉन्च और बाहर निकलने के दौरान आइकन और उनके गोल कोनों को स्मूथली जोड़ने का काम करता है। जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है।

नोटिफिकेशन बार में भी एक एनिमेशन जोड़ा गया है, जो उस समय दिखता है जब यूजर्स नोटिफिकेशन बार को स्लाइड करते हैं। होम स्क्रीन आइकन, विजेट और वॉलपेपर जूम के लिए एनिमेशन बेहतर हुए हैं। स्क्रीन चालू या बंद होने पर वॉलपेपर जूम एनिमेशन और ग्रेजुअल ब्राइटनेस ट्रांजिशन जोड़ता है।

टच एक्सपीरियंस हुआ बेहतर
स्क्रीन के एक तरफ से अंदर की ओर स्वाइप करने या लैंडस्केप मोड में ऐप से बाहर निकलने के लिए ऊपर की ओर स्वाइप करने पर ट्रांजिशन एनीमेशन मिलता है। टच कंट्रोल रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बनाता है। होम स्क्रीन और हाल ही के टास्क स्क्रीन पर टैप करना और स्वाइप करना अब ज्यादा फास्ट हो गया है। अब होम स्क्रीन पर किसी भी ऐप को एडजस्ट करना आसान हो गया है।

बेहतर कैमरा अपडेट
वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आने वाली शटर प्रॉब्लम अपडेट मिलने के बाद दूर हो गई है। डिस्प्ले इश्यू दूर हो गए हैं, अक्सर फोटो की क्वालिटी को गिराते थे।

किन्हें मिल रहा अपडेट?
फिलहाल, इस अपडेट को भारत में कुछ ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में इसे सभी के लिए पेश किया जा सकता है। अगर आप अपडेट को चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले सेटिंग में जाएं और फिर सिस्टम अपडेट पर क्लिक करें। अगर अपडेट मिला होगा तो यहां दिख जाएगा।

Back to top button