दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, जानें यूपी-बिहार का हाल

देश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण अब लोगों के लिए मुसीबतें पैदा हो गई है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली-NCR में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश देखने को मिली है। जबकि NCR में कई जगह बादल छाए हुए हैं।

बारिश से बेहाल हुआ हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जन-जीवन पर बुरा असर पड़ा है। कांगड़ा एडीएम रोहित राठौर का कहना है कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया है। इसके अलावा कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली-NCR में आज रूक-रूककर बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली-NCR में हवा के साथ बारिश होने की अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार व रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली-NCR का आज अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Back to top button