कभी ना भूलें पत्नी का बर्थडे, शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला राज, जाने क्या होता है? बर्थडे भूलने पर

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशयन शत्रुघ्न सिन्हा द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग शो में नजर आएंगे। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा, शत्रुघ्न से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस बीच कपिल ने उनकी पत्नी पूनम के बर्थडे से जुड़ा सवाल किया, जिस पर शत्रुघ्नन ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि सभी की छूट गई।

इस प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में कपिल, ‘शत्रुघ्न से पूछते हैं, कि अगर आप अपनी वाइफ का बर्थडे या एनिवर्सरी भूल जाते हैं तो फिर क्या हो सकता है? इसके जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘क्या हो सकता है क्या, आप जो मेरे चेहरे पर एक-दो निशान एक्स्ट्रा देख रहे हैं, समझ नहीं पा रहे हैं आप। यह सुनकर कपिल और अर्चना पूरण सिंह जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

इससे पहले शो का एक और प्रोमो जारी किया गया था जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोलते सुनाई दिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन थे। ऐसे में जब उन्होंने पहली बार धर्मेंद्र से बात करने की कोशिश की थी तो सबसे पहला सवाल उन्होंने पूछा था कि आप बालों में कौन-सा तेल लगाते हैं? शत्रुघ्न सिन्हा बताते हैं कि उस समय में वह बातचीत करने में बहुत अच्छे नहीं थे। उन्हें नहीं पता था कि बातचीत कैसे की जाती है।

Back to top button