Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की कॉप थ्रिलर फिल्म मर्दानी (Mardaani) की तीसरी इंस्टॉलमेंट मार्दानी 3, बीते 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने तगड़ी कमाई की।
वहीं अब मूवी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाया था। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक गैंग को एक्सपोज करने की जिम्मेदारी लेती है जो मासूम बच्चियों की तस्करी करता है।
किस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज?
अब नेटफ्लिक्स ने इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। फिल्म 27 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा – ‘क्रिमिनल्स के बुरे दिन शुरू। शेरनी आ रही है शिकार करने। देखिए मर्दानी 3 नेटफ्लिक्स पर।’
फैंस ने दिखाई एक्साइटमेंट
इस अनाउंसमेंट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे अपनी वीकेंड वॉच मिल गई, थैंक्स नेटफ्लिक्स। एक अन्य ने अंगूठे वाले इमोजी के साथ लिखा – ग्रेट। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म का सीक्वल अच्छा नहीं लगा क्योंकि मेकर्स के पास कहानी में कुछ नया ऑफर करने के लिए था ही नहीं।
क्या है मर्दानी 3 की कहानी?
मर्दानी 3 अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। यह मर्दानी 2 का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। तीसरी फिल्म में रानी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद शामिल हैं। फिल्म पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय पर आधारित है, जो केवल तीन महीनों में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 93 युवा लड़कियों के मामले की जांच करती हैं।





