पड़ोसी ने कर दिया नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर किया शर्मनाक काम

हिसार। सुबह उठकर बाहर निकली नाबालिग लड़की को पड़ोसी युवक ने अपहरण कर लिया और फिर उसे हवस का शिकार बनाया। इसके बाद युवक ने डरा धमकाकर उसे छोड़ दिया। लड़की जब घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।पड़ोसी ने कर दिया नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर किया शर्मनाक काम

आदमपुर खंड के एक गांव की निवासी 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि सुबह चार बजे वह घर से बाहर निकली। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक प्रमोद ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह उसे खेतों में ले गया और हवस का शिकार बनाया। लड़की के मुताबिक उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया।

इसके बाद युवक ने कहा कि अगर उसने इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। लड़की डरी सहमी घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामली की शिकायत दर्ज कराई। लड़की का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

Back to top button