NCP का ऐलान महाराष्ट्र में जल्द बनेगी सरकार

शरद पवार के साथ बैठक के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सहमति दे दी है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने शिवसेना के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हो गई हैं। एनसीपी के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है।

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोनिया गांधी के साथ बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात से ही यह बात निकलकर सामने आई है। बता दें कि बुधवार की शाम को ही दिल्ली में कांग्रेस की बैठक होनी है।

महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे आने बाद से सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। बीजेपी और शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया। शिवसेना की मांग है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का बने, लेकिन बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं है।

बीजेपी किसी भी हाल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ही बनाना चाहती थी। शिवसेना का कहना है कि चुनाव के पहले 50-50 फाॅर्मूला पर गठबंधन हुआ था और हम उससे पीछे नहीं हटेंगे।

राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार गठन का न्योता दिया था, लेकिन बीजेपी ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया था उनके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं है। इसी बीच महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग गया है। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना एक दूसरे की मदद से सरकार बनाने की कोशिश में लगी हैं।

Back to top button