NASA ने पहली बार सौर मंडल में देखी ‘तारों के बीच से गुजरती वस्तु’

वाशिंगटन: नासा के वैज्ञानिकों ने पहली बार ‘तारों के बीच से गुजरती’ एक ऐसी वस्तु देखी है जो सौर मंडल के बाहर उत्पन्न हुई है और जो किसी अन्य स्थान से हमारी आकाशगंगा में आई है. यह वस्तु छोटा क्षुद्रग्रह या धूमकेतु प्रतीत होती है.NASA ने पहली बार सौर मंडल में देखी ‘तारों के बीच से गुजरती वस्तु’
इस वस्तु का नाम ए/2017 यू1 रखा गया है और इसका व्यास 400 मीटर से कम है तथा यह उल्लेखनीय ढंग से तेज गति से चल रही है.

विश्वभर में वैज्ञानिक दूरबीनों के माध्यम से अंतरिक्ष में इस उल्लेखनीय वस्तु पर नजर रखे हुए हैं. एक बार संबंधित डेटा मिलने तथा इसका विश्लेषण होने पर खगोल विज्ञानी इसकी उत्पत्ति तथा इसके संभावित संघटक के बारे में अधिक जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: सलमान से लेकर परिणीति चोपड़ा तक सबने बनाया ढिंचैक पूजा का मजाक

यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई की पैन-स्टार्स 1 टेलिस्कोप ने रात के दौरान धरती के नजदीक की वस्तुओं की खोज के दौरान ए/2017 यू1 का पता लगाया था.
Back to top button