नरेंद्र मोदी 76672 वोटों से हैं आगे, काउंटिंग जारी

 उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। देश की जनता की निगाहें वाराणसी सीट पर टिकी हुई हैं, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के अजय राय टक्कर दे रहे हैं।

देखें कौन है आगे:-

    प्रत्याशी                          वोट                  
नरेंद्र मोदी  (BJP)                        263348
अजय राय   (CONG)            186676
अतहर जमाल लारी (BSP)            16595 

12:15 PM- 263348 वोटों से नरेंद्र मोदी आगे

11:50 AM भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 72004 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 72004 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

वाराणसी यूपी की चर्चित सीटों में से एक है, क्योंकि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। अजय राय भी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले तीन चुनावों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, वाराणसी को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 2004 के चुनाव को छोड़ दिया जाये तो पार्टी यहां 1996 से अजेय रही है। पीएम मोदी यहां जीत की हैट्रिक बनाने के लिये उतरे हैं। उन्होने 2019 में 63 फीसदी वोट पाकर शानदार जीत हासिल की थी। इस बार उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और बसपा के अतहर जमाल लारी से है।

पीएम मोदी ने 2019 और 2014 में अजय राय को भारी अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी यहां मोदी का सामना करने का साहस दिखाया था मगर उन्हे दूसरे स्थान पर रह कर संतोष करना पड़ा था। बता दें कि वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सांतवें और अतिंम चरण में वोट डाले गए थे। इस बार वाराणसी सीट पर 56.35% वोटिंग हुई।

Back to top button