मुस्लिम युवकों ने हिन्दू महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, बनाया बलात्कार का वीडियो

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश पुरे देश में अपराध के मामले में आगे है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। आये दिन यहाँ एक से बढ़कर एक वारदातों को अंजाम दिया जाता है। बलात्कार से लेकर चोरी, छिनैती सभी मामलों में उत्तर प्रदेश आगे हैं। हाल ही में प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर में एक भयानक बलात्कार की घटना सामने आयी है। जानकारी के अनुसार दुसरे समुदाय के कुछ युवकों ने मिलकर एक हिन्दू महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया, और अब उसका वीडियो भी वायरल कर रहे हैं।
इस घटना की वजह से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर भी दे दी है। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जाँच में जुट गयी है। आरोपी फरार बताये जा रहे हैं, जिनती तलाश पुलिस कर रही है। दरअसल यह मामला एक अलग समुदाय से जुड़ा हुआ है, इस वजह से इलाके में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद दंगा ना हो जाये, इसको ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने थाने में पुलिस को बताया कि सफिक राइन उर्फ़ पहाड़ी सुत, हाजी बरकत और एक अन्य व्यक्ति जो प्रतापगढ़ का ही रहने वाला है, कई दिनों से मेरे ऊपर बुरी नजर रखे हुए थे। लड़की ने बताया कि यह घटना बीते 29 दिसंबर को उस समय अंजाम दी गयी जब सुबह 10:30 पर घर में कोई नहीं था। तीनों घर में जबरदस्ती घुसकर मुझे घसीटकर कमरे में ले गए और तमंचे की नोक पर बारी-बारी से बलात्कार किया। जाते वक़्त धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
पीड़िता का पति मजदूरी करके पेट पालने का काम करता है, इस वजह से डर के मारे वह इसकी शिकायत नहीं कर पाया। पीड़िता ने आगे बताया कि बलात्कार करने वाला धार्मिक व्यक्ति है। उसनें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए बलात्कार का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।