अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मुलायम सिंह की छोटी बहू ने दिया बड़ा बयान…

भारत में इस समय अयोध्या राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर सियासत गर्माई हुई है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जहां एक ओर स्थानीय राजनैतिक पार्टियां कड़ा संघर्ष कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अन्य राजनैतिक पार्टी भी इसे गंभीर मुद्दा बनाए हुए हैं। हाल में उत्तरप्रदेश के यादव परिवार की छोटी बहू ने भी अयोध्या में राम मंदिर की बात कही है। 
जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या पर दिए इस बयान से सभी को हेरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनके इस बयान से राजनैतिक गलियारों में चर्चा बढ़ गई है। बता दें कि मुलायम सिंह की बहू अपर्णा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए और वह राम मंदिर के पक्ष में है, वे गुरुवार को बाराबंकी के देवा शरीफ में थीं। इसके अलावा अपर्णा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी गंभीर बताते हुए कहा कि कोर्ट इस मामले में जनवरी में अपना फैसला सुनाएगा और वे भी चाहती हैं कि अयोध्या में राम मंदिर ही बने।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में पिछली सरकार समाजवादी पार्टी की थी और हाल सरकार बीजेपी की है। लेकिन माना जाए तो यूपी में अभी भी समाजवादी पार्टी द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। वहीं जब मीडिया द्वारा अपर्णा से शिवपाल यादव के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि उनके अलग होने से 2019 के चुनाव में असर तो पड़ेगा क्योंकि पहले भी पारिवारिक विवाद के चलते 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव पर असर पड़ा था।





