मुलायम सिंह यादव ने रिसीव किया SC द्वारा बंगला खाली करने का नोटिस

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को सरकारी बंगला खाली कराए जाने संबंधी नोटिस रिसीव कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने किराए के घर की तलाश शुरू कर दी है। सपा के राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने उन्हें कुछ मकान दिखाए हैं।मुलायम सिंह यादव ने रिसीव किया SC द्वारा बंगला खाली करने का नोटिस
 
राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में छह पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन में बंगले खाली करने के नोटिस जारी किए थे।

शुक्रवार को कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मायावती व अखिलेश यादव ने नोटिस रिसीव कर लिए थे, लेकिन मुलायम के स्टाफ ने उनसे बातचीत के बगैर नोटिस लेने से इन्कार कर दिया था।

शनिवार को 5, विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर उनके स्टाफ को नोटिस तामील करा दिया गया। एनडी तिवारी को आवास खाली करने का नोटिस दिल्ली भेजा गया है। वे वहां एक अस्पताल में भर्ती हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुलायम अभी किराये के आवास में रहेंगे। उनके छोटे बेटे प्रतीक का नया घर बन रहा है। इसमें लगभग एक साल लगेगा। मकान तैयार हो जाने पर मुलायम इसमें शिफ्ट हो जाएंगे।
  

Back to top button