जारी हुई लिस्ट, सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी की कुल इतने करोड़ की है संपत्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी फोर्ब्स की ‘भारत के 100 सबसे अमीर पेशेवरों’ की 2017 की सूची में टॉप पर हैं। फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 38 अरब डॉलर (2.45 लाख करोड़ रुपये) के करीब आंकी है। फोर्ब्स द्वारा जारी एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया, ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की भारत के ‘100 सबसे अमीर पेशेवरों’ की वार्षिक सूची में 38 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर है। इसे विश्व बैंक डेटा 2016 के अनुमान के अनुसार पूर्व एशियाई सोवियत गणराज्य के समस्त जीडीपी के बराबर माना जाता है।’
फोर्ब्स इंडिया 2017 के भारत के अमीर लोगों की सूची वाला विशेष संस्करण 3 नवंबर को जारी करेगा। 19 अरब डॉलर (1.22 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ विप्रो के अजीम प्रेमजी की संपत्ति अफगानिस्तान की जीडीपी (4.8 अरब डॉलर) के बराबर है। अजीज पिछले साल की सूची से दो पायदान की छलांग लगाते हुए भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस सूची में सबसे नया नाम वाडिया समूह के अध्यक्ष नुस्ली वाडिया का है। वाडिया 5.6 अरब डॉलर (3.62 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ 25वें नंबर पर हैं।
इसे भी पढ़े: Omg: इस महिला ने छह महीने में दिया 85 बच्चों को जन्म
फोर्ब्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉय चक्रवर्ती ने कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी नोटबंदी और जीएसटी के असर से जूझ रही है। ऐसे में फोर्ब्स इंडिया की इस सूची का विशेष महत्व है, क्योंकि इन लोगों ने सभी चुनौतियों का सामना करते हुए शानदार परिणाम हासिल किए हैं।’