‘मन की बात’ नहीं वादे पूरे कीजिए मोदी जी: दीपेंद्र हुड्डा

जींद. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन साल से लोगों के साथ ‘मन की बात’ कर रहे हैं लेकिन इसके साथ ही उन्हें चाहिए कि वह सत्ता में आने से पहले लोगों से किए गये वादों को भी पूरा करें. दीपेन्द्र हुड्डा ने उचाना में कहा कि प्रधानमंत्री कभी ‘मन की बात’ में यह भी बताएं कि अब तक कितना काला धन देश में आ चुका है और 15-15 लाख कितने लोगों के खातों में आ चुके हैं तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट क्यों लागू नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने जो वादे किए थे उनमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ है.MP Deepender Hooda

बुजुर्गों की पेंशन दो हजार करने का वादा किश्तों में पूरा कर रहे है. आज प्रदेश में लाखों बुजुर्गों की पेंशन कट चुकी है. पेंशन दोबारा बनवाने के लिए बुजुर्ग मारे-मारे फिर रहे है. किसान अपनी फसल का बीमा नहीं करवाना चाहते लेकिन बैंक के अधिकारी उनके खातों से बीमे के पैसे काट रहे है.

राहुल ने मोदी पर ली चुटकी, बोले-रिमोट कंट्रोल से चलती है गुजरात सरकार

आज व्यापारी वर्ग बढ़ रही गुंडागर्दी से दहशत में है. आज कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है. दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि गुड़गांव में हुए नगर निगम के चुनावों में बीजेपी को लगा झटका इस बात का प्रमाण है कि मतदाता बीजेपी का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुके है.

Back to top button