एमपी: ग्वालियर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, सीसीटीवी का वीडियो आया सामने

ग्वालियर में युवती का अपहरण होने का मामला सामने आया है। दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो आदमी एक बाइक पर आते हैं और युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाते हैं। घटना ग्वालियर के बस स्टैंड की है। युवती अपने रिश्तेदार के घर भिंड से ग्वालियर आई थी तभी ये घटना घटी।

ग्वालियर में दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण होने का मामला सामने आया है। दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में दो आदमी एक बाइक पर आते हैं और युवती को जबरदस्ती बिठाकर ले जाते हैं।

बस स्टैंड के पास की घटना
ये घटना ग्वालियर के बस स्टैंड का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती अपने रिश्तेदार के घर भिंड से ग्वालियर आई थी, तभी ये घटना घटी।

Back to top button