MP Board 5th, 8th Result 2023: ऐसे प्राप्त करें रिजल्ट..

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राएं को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पर पर उम्मीदवारों को सरकारी, प्राइवेट या मदरसा स्कूल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको यूजर आईडी एवं पासवर्ड के साथ दिया गया कैप्चा कोड भरकर लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार से आपका परिणाम एक नयी विंडो पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।एमपी विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं का रिजल्ट दोपहर 12:30 पर जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने एमपी बोर्ड से 5th एवं 8th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है उनका रिजल्ट बोर्ड की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर घोषित किया गया है। एमपी बोर्ड 5th और 8th का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में फेल हो गए हैं उनके लिए बोर्ड की ओर से जून 2023 में री-एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं रिजल्ट प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जांचने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

24 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ समाप्त
इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की 5th और 8th की बोर्ड परीक्षाओं में 24 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था उन सभी का इंतजार समाप्त हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से रिजल्ट दोपहर 12:30 PM पर भोपाल के महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब परिणाम प्राप्त करने का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। एमपी बोर्ड की ओर से 87 हजार सरकारी स्कूल, 24 हजार निजी स्कूल एवं 1 हजार मदरसों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है। इस वर्ष 5वीं कक्षा में 11,798,83 छात्र-छात्राओं ने एवं कक्षा 8वीं में 10,664,05 स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था।
लड़कियों ने किया लड़कों से बेहतर प्रदर्शन
आपको जानकारी दे दें कि कक्षा 8वीं में इस वर्ष 76.09% छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा 5वीं कक्षा में 82.87 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। दोनों ही कक्षाओं ने लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य की बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहीं है। इसके साथ उन्होंने अगले साल के बेहतर परिणाम की छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।





