MP से निकली किसान आंदोलन की चिंगारी अब पहुंची UP में, अखिलेश का ये ट्वीट दे रहा बड़ी गवाही

मध्य प्रदेश के मंधसौर से निकली किसान आंदोलन की चिंगारी आग का रूप लेती नजर आ रही है। जिसे देखो वही इसकी चर्चा कर रहा है। उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। सूबे में किसान संगठन से जुड़े लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और विपक्ष मौका पाकर भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है।  
MP से निकली किसान आंदोलन की चिंगारी अब पहुंची UP में, अखिलेश का ये ट्वीट दे रहा बड़ी गवाही
 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। बता दें इससे पहले भी वे योगी सरकार पर किसान विरोधी बता चुके हैं।

ये भी पढ़े: यूपी- हिन्दू युवा वाहिनी के इस नेता के बड़े बोल, कहा- सीएम योगी की नही सिर्फ मेरी…

रविवार को अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- कृषि लागत के डेढ़ गुने मूल्य व क़र्ज़ माफ़ी के झूठे वायदे किसानों की जान ले रहे हैं।  कृषि क्रांति की जगह ‘किसान क्रांति’ …!  

कृषि लागत के डेढ़ गुने मूल्य व क़र्ज़ माफ़ी के झूठे वायदे किसानों की जान ले रहे हैं. कृषि क्रांति की जगह ‘किसान क्रांति’ …!

ये भी पढ़े: इलाज कराते-कराते पैसे खत्म हुए तो मरीज को परिजनों सहित बनाया बंधक

पहले भी अखिलेश कर चुके हैं ट्वीट 
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कर्जमाफी के नाम पर धोखा करने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के जनता से कई चुनावी वादे किए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button