जानें भरत में जल्द लॉन्च होने वाले Motorola E6 Plus की खासियत…

मोटोरोला ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में Motorola One Action स्मार्टफोन को लॉन्च किया था. इसकी शुरुआती कीमत 13999 रुपये है. हालांकि, मोटोरोला का 10 हजार से नीचे के रेंज में भारत में कोई स्मार्टफोन नहीं है. ऐसे में कम बजट वाले यूजर्स के लिए कंपनी Motorola E6 Plus स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है.
लॉन्च से पहले कंपनी की तरफ से फोन को लेकर लीक्स जारी किए जा रहे हैं. पिछले दिनों जर्मनी में आयोजित IFA 2019 में इस स्मार्टफोन को प्रदर्शित किया गया था. अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की मेमोरी 64जीबी हो सकती है.
भारत में इतने कीमत के होगे Apple iPhone 11 सीरीज के मोबाइल…
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा. इसकी रैम 2जीबी होगी. यह भी संभव है कि भारत में इस स्मार्टफोन के 4जीबी रैम वेरिएंट को भी लॉन्च किया जाए. कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP+2MP का रियर कैमरा सेटअप होगा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 3000mAh की होगी. उम्मीद की जा रही है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 8000 के आसपास होगी.





