Motorola का 7000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन

मोटोरोला ने अपने एक और नए 5G फोन की ऑफिशियली घोषणा कर दी है जिसे कंपनी ने मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के नाम से पेश किया है। इस नए स्मार्टफोन में अपडेटेड डिजाइन मटीरियल, लेटेस्ट सोनी कैमरा सेंसर और ऑन-डिवाइस AI कैपेबिलिटी देखने को मिल रही हैं। चलिए पहले इस नए डिवाइस के बारे में जान लेते हैं…

Motorola edge 70 Fusion की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो के इस नए डिवाइस में 6.78-इंच (2772 x 1272 पिक्सल) 1.5K OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में HDR10+, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिवाइस नायलॉन और लिनन से प्रेरित टेक्सचर्ड फिनिश के साथ बनाया गया है और यह क्यूरेटेड पैनटोन शेड्स पैनटोन ओरिएंट ब्लू, पैनटोन स्पोर्टिंग ग्रीन और पैनटोन सिल्हूट में उपलब्ध है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर रंगीन एक्सेंट देखने को मिल रहा है।

Motorola edge 70 Fusion के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
Motorola के इस फोन में सोनी LYTIA 710 सेंसर है। कैमरा सिस्टम moto ai और एक फोटो एन्हांसमेंट इंजन के साथ इंटीग्रेटेड है ताकि इमेज को स्टेबल किया जा सके और पर्सनलाइज़्ड एस्थेटिक स्टाइल अप्लाई किया जा सके। डिवाइस में एक 50MP सोनी LYTIA™ 710 सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है।

साथ ही फोन में एक 13MP अल्ट्रावाइड और मैक्रो लेंस है जो 122° फील्ड ऑफ व्यू कैप्चर कर सकता है। जबकि सामने की तरफ फोन में 32MP सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Motorola edge 70 Fusion की परफ़ॉर्मेंस और बैटरी
मोटोरोला के इस नए डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल रहा है, जिसका मकसद स्टैंडर्ड नेविगेशन और इसके बिल्ट-इन AI टूल्स दोनों को सपोर्ट देना है। इसके अलावा इस डिवाइस में 7000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Motorola edge 70 Fusion की कीमत और अवेलेबिलिटी
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन की शुरुआती कीमत 429.99 यूरो यानी लगभग 46,075 रुपये है और यह लैटिन अमेरिका, EMEA और एशिया पैसिफिक रीजन के कुछ चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध है। मोटोरोला ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि ये डिवाइस 6 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन की उसी दिन अर्ली बर्ड सेल भी शुरू हो जाएगी।

Back to top button