मां ने दिल पर पत्थर रख 2 बच्चियों सहित उठाया खौफनाक कदम, जाने पूरा मामला

मुकेरियां : मुकेरियां के नजदीक गांव सिंघोवाल की महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी 2 बच्चियों को साथ लेकर गांव बम्बोवाल के निकट नहर में छलांग लगा दी। महिला सपना पत्नी जितेंद्र सिंह को तो राहगीरों की सहायता से बचा लिया गया पर उसकी दोनों बेटियां पानी के तेज बहाव में गईं। पावर हाऊस नंबर 4 से उसकी दोनों बेटियों के शव बरामद हुए। मृतक बच्चियों में भूमिका (6 वर्ष) और पारू (4 महीने) की थी।

महिला की शादी को 11-12 वर्ष हो चुके हैं। उसका पति विदेश में रहता है और उसकी एक बड़ी बेटी भी है जो इस दुखद घटना के समय स्कूल गई हुई थी। गांव में चल रही चर्चा के अनुसार इस दुर्घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। इस बारे में जब मुकेरियां के थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु शवगृह में रखा गया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति विदेश गया हुआ है जिसके आने के बाद ही उसकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button