सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा की गिरावट, 80 हजार के नीचे आया

मुंबईः शेयर बाजार में (Share Market) आज यानी 25 जुलाई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 24,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और केवल 3 में तेजी है। इसके साथ ही निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट, 5 में तेजी और 2 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.43% की गिरावट
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 1.43% की गिरावट देखने को मिल रही है। प्राइवेट बैंक में 1.12%, बैंक निफ्टी में 0.94%, IT में 0.64% और फार्मा में 0.50% की गिरावट है। जबकि, मीडिया, FMCG और ऑटो सेक्टर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

गिरावट के साथ कारोबार कर रहे एशियाई बाजार
एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, रिलायंस और भारती एयरटेल बाजार को नीचे खींच रहे हैं। लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, HDFC बैंक और ITC बाजार को ऊपर खींच रहे हैं।
एशियाई बाजार में आज गिरावट है। जापान के निक्‍केई में 2.53% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.58% की गिरावट है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट भी 0.76% गिरा हुआ है।
24 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.25% गिरकर 39,853 पर बंद हुआ। NASDAQ 3.64% गिरकर 17,342 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 2.31% की गिरावट रही।
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 25 जुलाई को ₹5,130.90 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹3,137.30 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
इससे पहले कल यानी 24 जुलाई को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला था। सेंसेक्स 280 अंक की गिरावट के साथ 80,148 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 65 अंक की गिरावट रही है, ये 24,413 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 तेजी देखने को मिली थी।

Back to top button