50 करोड़ से भी ज्यादा है दुनिया के सबसे महंगे पेन की कीमत

पेन, यह एक ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति अपने स्कूल के दौर से लेकर जिंदगी भर इस्तेमाल करता है। हालांकि, पेन के इस्तेमाल में भी लोगों की पसंद अलग-अलग होती है। किसी को बॉल पेन से लिखना पसंद होता है तो कोई जेल पेन का इस्तेमाल करता है। वहीं कुछ लोगों को इंक पेन से लिखने की आदत होती है। पेन की कीमतों की बात करें तो कोई भी व्यक्ति अगर इसका इस्तेमाल करेगा तो ज्यादा से ज्यादा वह 500 रुपए तक की कीमत पर जाएगा। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि इस दुनिया में करोड़ों रुपए की कीमत का भी एक पेन है, जो सबसे महंगा है तो जाहिर सी बात है कोई भी हैरान रह जाएगा।
यह कोई मजाक नहीं है बल्कि वाकई में सच है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे पेन के बारे में बताते हैं, जिनकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं और इनमें से एक पेन तो ऐसा है जो 50 करोड़ से भी ज्यादा का है। वहीं कई ऐसे पेन भी है जिन्हें खरीदने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपनी जेब से करोड़ों रुपए खर्च करने होंगे। चलिए आज दुनिया के सबसे महंगे पेनों के बारे में जानते हैं।
फुल्गोर नॉकटर्नस
सबसे महंगे पेन की लिस्ट कि अगर बात करें तो यह पेन सबसे ऊपर आता है। इसे खरीदने के लिए किसी को भी 8 मिलियन डॉलर यानी 65 करोड रुपए से ज्यादा खर्च करने होंगे। साल 2010 में शंघाई में इसकी नीलामी 8 मिलियन डॉलर में की गई थी। इसे बनाने में काले हीरे और सोने का इस्तेमाल किया गया है।





