1200 से ज्यादा शरणार्थी म्यांमार के अराकान प्रांत से पहुंचे मिजोरम

म्यांमार के अराकान प्रांत से करीब 1240 लोग शरण लेने के लिए मिजोरम के लावंगटाली जिले पहुंचे हैं। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।म्यांमार

हाल के महीने में चौथी बार म्यांमार के शरणार्थियों ने राज्य में प्रवेश किया है। शुक्रवार को सीमा पार करने वाले लोगों में ज्यादातर बौद्ध और ईसाई हैं।

ये लोग भी स्थानीय लोगों की तरह आदिवासियों की भाषा में बात कर रहे हैं। हाल ही में अराकान आर्मी के आतंकियों के साथ म्यांमार की सेना के टकराव के बाद ये लोग अपने घरों से भागने पर मजबूर हुए हैं।

इस बड़ी वजह से डिप्रेशन में हैं दाऊद, बेटा बना…

लावंगटाली जिले के उपायुक्त अरुण टी. ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इलाके में असम राइफल्स और राज्य पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने भोजन और दवाओं की व्यवस्था कर दी है। अपना नाम जाहिर नहीं होने देने की शर्त पर सरकारी अधिकारियों ने बताया कि लैटलांग गांव में करीब 500 लोगों ने शरण ली है।

इसके अलावा जोचाच्छुआ, हमवंगबुच्छुआ और दुमजाउतलांग गांवों में क्रमशः 420, 200 और 120 लोगों ने शरण ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button