मानसून ने 6 दिन पहले ही दे दी दस्तक, पंजाब में इस तारीख तक अलर्ट

गर्मी के कहर के बीच मानसून ने 6 दिन पहले ही दस्तक दे दी है, जिसके चलते विभिन्न राज्यों के तापमान में 4-5 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है। इसी क्रम में 4 से लेकर 6-7 जुलाई तक 20 राज्यों में मानसून का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा सहित लगभग सभी राज्य शामिल है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी क्रम में पंजाब व पड़ोसी राज्यों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम की बात की जाए तो 44.1 डिग्री के साथ बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा वहीं न्यूनतम तापमान के क्रम में लुधियाना में 23.6 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।

Back to top button