सोमवार की कमाई ने चौंका दिया बादशाहो को…

मल्टीस्टारर फिल्म ‘बादशाहो’ को पहले वीकेंड पर शानदार कमाई हुई थी। सोमवार भी बढ़िया रहा है। लगता है फिल्म पूरे हफ्ते अच्छी कमाई करने वाली है।Monday's earnings

सोमवार को इसे 6.80 करोड़ रुपए की रकम मिली है। कुल कमाई अब 50 करोड़ के पार है।

इसे शुक्रवार को बढ़िया ओपनिंग मिली थी। शुक्रवार को इसे 12.03 करोड़ रुपए हासिल हुए। शनिवार बेहतर रहा और ईद की छुट्टी पर इसे 15.60 करोड़ हासिल हुए। संडे की कमाई 15.10 करोड़ रुपए रही है। इस तरह चार दिन की कमाई 50.12 करोड़ रुपए रही है।

वैसे इमरान हाशमी और अजय देवगन के स्टारडम की वजह से यह हो पाया है कि कमजोर फिल्म इतना कमा रही है। उत्तर भारत में फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर रही है।

माना जा रहा है कि इसमें वो सारे मसाले हैं जो फिल्म को चलाने के लिए चाहिए होते हैं। समीक्षाओं में इसे कमजोर बताया जा रहा है लेकिन सिंगल सिनेमा के लायक भी कहा जा रहा है।

इसे भी पढ़े: ऐश्वर्या गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन ‘लाल बाग’ के राजा के दरबार पहुंची

ये फिल्म भारत में 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। विदेश में लगभग 450 स्क्रीन्स इसे मिली हैं। आपातकाल के दौरान ख़जाने की डकैती की कहानी पर बनी इस फिल्म को 70 के दशक का लुक दिया गया है। दो घंटे 16 मिनिट रनिंग टाइम वाली इस फिल्म में सनी लिओनी का आइटम सॉन्ग भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button