मिरेकल माइक के बाद आया ट्रू वारियर एक और मुर्गा जो सिर कटने के बाद भी है जिंदा

70 साल बाद दोहराई जा रही है कहानी

हाल ही में हमने आपको 70 साल पहले के एक मुर्गे की कहानी सुनाई थी जो सिर कटने के बाद भी तकरीबन 18 महीने तक जीवित रहा था। उसे लोग मिरेकिल माइक के नाम से जानते हैं। अब एक और मुर्गा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसका सिर कट चुका है और वो लगभग 15 दिनों से जीवित है। लोग इसके बारे में जान कर हैरान है और इसके बारे में जानने के लिए उत्‍सुक हैं। इस मुर्गे की जिजिविषा को देख कर इसे नाम दिया गया है ट्रू वॉरियर। मिरेकल माइक के बाद आया ट्रू वारियर एक और मुर्गा जो सिर कटने के बाद भी है जिंदा

एक पशु चिकित्‍सक को मिला

बताया जा रहा है कि ये मुर्गा थाईलैंड के रचाबुरी में मिला था। इस बिना सिर वाले मुर्गे से जुड़ी जानकारियों के अनुसार किसी हमले में इसका सिर कट गया था और ये इसी हालत में घूम रहा था। किसी ने भी ये उम्मीद नहीं की थी कि ये जिंदा बच पाएगा। इसी हालत में एक वेटेनरी डॉक्टर ने मुर्गे को देखा और उसका इलाज किया। फिल्‍हाल 15 दिन होने वाले हैं और मुर्गा एकदम स्वस्थ और जीवित हैं।

बौद्ध भिक्षुओं के संरक्षण में

इन दिनों ये बहादुर मुर्गा एक स्‍थानीय बौद्ध मठ के भिक्षुओं के पास है जिन्‍होंने इसके बारे में पता चलने पर उसे अपने यहां रख लिया था। इस मुर्गे को भी सिरिंज की मदद से खाना खिलाया जा रहा है। वैसे चिकित्‍सकों का मानना है कि अभी भी मुर्गे पर से खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। उनके ऐसा मानने के पीछे एक ठोस वजह है। डाक्‍टरों का कहना है कि चोट की वजह से उसकी जबान धीरे-धीरे सूख रही है। एक दिन ऐसा हो सकता है यही उसकी मौत की वजह बने।

Back to top button