मंत्री का विवादित बयान, बोले- किसान इमोशनल है इसलिए करता है सुसाइड

भोपाल. राजधानी मे एक किसान ने फांसी लगा के सुसाइड कर लिया। इस मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने किसानों पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा है कि एमपी का किसान इमोशनल है इसलिए सुसाइड जैसे कदम उठा रहा है। वहीं किसान बेटे के मुताबिक, पिता पर सोसायटी का एक लाख का कर्ज था। फसल खराब होने के चलते परेशान चल रहे थे।क्या बोले मंत्री जी …मंत्री का विवादित बयान, बोले- किसान इमोशनल है इसलिए करता है सुसाइड

– सरकार की योजनाओं को जाने बिना वो खुदकुशी करते हैं। भार्गव ने यह बात जंबूरी मैदान पर मीडिया से चर्चा में कही। वे उपराष्ट्रपति के 17 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने गए थे।

– इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान भी भार्गव के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने भार्गव का बचाव करते हुए कहा कि विशेष प्रकरण के बारे में गोपाल भार्गव ने यह बात कही होगी। नेता, अधिकारी, किसान, पत्रकार या कोई भी व्यक्ति भावनाओं में आकर ही सुसाइड करता है।

ये भी पढ़ें: धान के कम रेट पर भड़के किसान, 3 घंटे भोपाल-सागर हाईवे पर किया जमकर हंगामा

महिलाओं को धमकी देने वाले विधायक की रिपोर्ट लेंगे

– महिदपुर से भाजपा विधायक बहादुर सिंह चौहान के धमकी भरे ऑडियो को लेकर नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के उज्जैन जिला अध्यक्ष से रिपोर्ट बुलाई है। उसे देखने के बाद जरूरत पड़ी तो बहादुर सिंह चौहान से पूछताछ करेंगे। वैसे विधायक ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार किया है।

Back to top button