करोड़पति है कुत्ता, फिर भी कर रहा है नौकरी!

आपने लोगों को इस बात का रोना रोते हुए देखा होगा कि उन्हें नौकरी नहीं मिलती और यहां एक कुत्ते को घर बैठे हुए नौकरी दी जा रही है. आपको इस डॉग की सक्सेस स्टोरी सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है. गोल्डन डूडल डॉग की किस्मत कहिए या फिर कुछ और लेकिन उसने न सिर्फ करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली है बल्कि सम्मानजनक नौकरी भी कर रहा है.

आमतौर पर इस तरह के रुतबे को हासिल करने में इंसान को अच्छा-खासा वक्त लग जाता है, लेकिन एक कुत्ते ने इसे हंसते-खेलते हासिल कर ली है. वो खुद इतना कमाता है कि अपने मालिक को पैसे मैनेज करने की नौकरी दे रखी है. अच्छी चीज़ ये है कि बावजूद इसके कुत्ता खाली नहीं बैठा हुआ है, उसने अपना करियर स्टार्ट कर दिया है.

करोड़ों में है कुत्ते की कमाई
चार साल के गोल्डन डूडल डॉग ब्रूडी की को यूं तो कुछ करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि उसने 1 मिलियन यूएस डॉलर यानि 8 करोड़ 29 लाख रुपये की कमाई कर डाली है. उसके टिकटॉक पर 6 मिलियन यानि 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो कई टीवी शोज़ में आ चुका है. ब्रूडी के मालिक का नाम क्लिफ है और उसने अपने कुत्ते के मैनेजर के तौर पर फुल टाइम जॉब कर रखी है. उसके वीडियो और तस्वीरों को लोग खूब पसंद करते है और यही वजह है कि वो करोड़पति बन चुका है.

अब शुरू कर रहा है करियर
इतना सब कुछ हासिल करने के बाद अब ब्रूडी ने Miami Beach Police Department को ज्वाइन किया है. उसे एक ऑफिसर के तौर पर शपथ दिलाई गई. वो अब ऑफिशियल सर्विस डॉग है और उसकी पहली ड्यूटी क्रिसमस पर पूरी होने वाली है. वो 400 बच्चों को अकेले ही खिलौने बांटने के लिए जाएगा और उसके साथ कुछ ऑफिसर्स मौजूद होंगे.

Back to top button