30 अप्रैल को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो सुबह 2 घंटे के लिए बंद रहेगी..

30 अप्रैल यानी रविवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो सुबह 2 घंटे के लिए बंद रहेगी। मेट्रो के अधिकारी ने कहा- सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक धौला कुआं और दिल्ली एयरोसिटी सेक्शन के बीच रखरखाव का काम किया जाएगा।

 दिल्लीवासियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ट्रैक के रखरखाव के कारण 30 अप्रैल यानी रविवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से पर मेट्रो सुबह 2 घंटे के लिए बंद रहेगी।

सुबह साढ़े 5 से शाम साढ़े 7 तक बाधित रहेंगी सेवाएं

इस बारे में जानकारी देते हुए मेट्रो के एक अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं निर्धारित ट्रैक रखरखाव के कारण 30 अप्रैल की सुबह दो घंटे के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक हिस्से पर बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक धौला कुआं और दिल्ली एयरोसिटी सेक्शन के बीच रखरखाव का काम किया जाएगा। जब दूसरे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चल रहा होगा, तब धौला कुआं और एयरपोर्ट (T-3) मेट्रो स्टेशनों के बीच सिंगल लाइन पर ट्रेनें चलेंगी।

DMRC ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे से द्वारका-21 और धौला कुआं से नई दिल्ली तक ट्रेनों की सामान्य आवाजाही बनी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि इससी करण से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर दोनों ओर से शुरू होने वाली ट्रेनें देरी से मिलेंगी।

DMRC ने जारी की एडवाइजरी

इन घंटों के दौरान एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सेवाओं का लाभ उठाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह इस जानकारी को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। बयान में कहा गया है कि पूरी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नियमित समय सारणी के अनुसार, सुबह साढ़े सात बजे के बाद सामान्य ट्रेन आवाजाही की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Back to top button