मौसम विभाग ने साइक्लोन मोका को लेकर ज़ारी किया अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में हो सकती बारिश

मौसम विभाग ने साइक्लोन ‘मोका’ (Cyclone Mocha) को लेकर अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि यह तूफान इस हफ्ते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। विभाग ने बताया कि आज दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों तक आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली  उत्तर प्रदेश, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। वहीं, नौ और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।

तेज गति से चलेगी हवा

आज दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। नौ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

10 और 11 मई को हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पूर्व और आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में हो जाएगी।

Back to top button