क्या आप जानते हैं? पुरुषों में शारीरिक कमजोरी का सबसे बड़ा कारण

रोजमर्रा के जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई जद्दोजहद के चलते हम सभी अक्सर तनाव के शिकार हो जाते हैं। लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि तनाव न सिर्फ आपके मस्तिष्क बल्कि शरीर की आंतरिक प्रणाली को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है। ‘द अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन’ ने मानव शरीर की आंतरिक प्रणाली पर तनाव के प्रभावों के बारे में बताया है।क्या आप जानते हैं? पुरुषों में शारीरिक कमजोरी का सबसे बड़ा कारण

मांसपेशियां
तनाव के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव होता है। कई बार इसकी वजह से सिरदर्द, माइग्रेन,मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़े कई रोग उत्पन्न हो जाते हैं। 

श्वास संबंधी
तनाव की स्थिति‌ में सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है। कुछ लोगों को इस वजह से कई बार पैनिक अटैक आते हैं।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम 
तनाव की अवस्था का कई बार सीधा प्रभाव हमारी भूख पर भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में हम बहुत अधिक या बहुत कम खाते हैं। कई बार अल्कोहल या तंबाकू का सेवन भी बहुत अधिक करते हैं।

रिप्रोड‌क्टिव सिस्टम
पुरुषों में तनाव से टेस्टोस्टीरोन का उत्पादन प्रभावित होता है। कई बार तो उनमें इसकी वजह से नपुंसकता जैसी स्थिति भी आ जाती है। वहीं महिलाओं में तनाव से मेन्सुरेशन साइकिल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें इस दौरान पेट में अधिक दर्द या अनियमितता की समस्या होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button