किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौटीं मेलानिया ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट आई हैं. व्हाइट हाउस कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया. न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा, “प्रथम महिला आज सुबह घर व्हाइट हाउस लौट आईं.” बयान में कहा गया, “वह सहजता के साथ आराम कर रही हैं और ऊर्जा से भरी हुई हैं.”
मेलानिया की हाल ही में किडनी की सफल सर्जरी हुई थी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेलानिया से मिलने के लिए सेना अस्पताल गए थे, जहां वह सर्जरी के लिए रुकी थीं. ट्रंप ने शनिवार दोपहर ट्वीट कर मेलानिया के घर लौटने का स्वागत करते हुए कहा कि वह, “अच्छा महसूस कर रही हैं.”
A sincere thank you to Walter Reed Medical Unit @WRBethesda & to all who have send good wishes & prayers! I am feeling great & look forward to getting back home @WhiteHouse soon.
— Melania Trump 45 Archived (@FLOTUS45) May 16, 2018
स्लोवेनिया में जन्मीं पूर्व मॉडल मेलानिया ने ट्रंप से 2005 में शादी की थी. दोनों 12 वर्षीय बेटे बैरन के माता-पिता हैं.
Great to have our incredible First Lady back home in the White House. Melania is feeling and doing really well. Thank you for all of your prayers and best wishes!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 19, 2018





