मेघन अपनी शादी में नहीं पहन पाएंगी शाही टियारा, जानिए क्यों

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी 19 मई को होने जा रही है। इस शाही शादी में डैकोरेशन से लेकर हर एक चीज में रॉयल झलक होगी। शाही परिवार की खास पहचान है ब्राइड के द्वारा पहने जाने वाला टियारा। जो खासकर शाही ज्वैलरी की कलैक्शन में से ही होता है लेकिन इस बार ब्रिटेन के शाही परिवार की होने वाली बहू मेघन, डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन द्वारा पहना गया टियारा नहीं पहन पाएंगी। 
PunjabKesari

प्रिंस विलियम का साथ 2011 में शादी के समय उन्होने Cartier Halo tiara पहना था। इसे स्क्रॉल टायरा भी कहा जाता है। यह शाही टियारा केट ने क्वीन एलिजाबेथ से लिया था जो क्वीन के 18 वें बर्थडे पर उनकी मां द्वारा गिफ्ट किया गया था। जो 1936 के बाद इस शाही परिवार की ज्वैलरी कलैक्शन का हिस्सा बन गया था लेकिन यह 19 मई को विंडसर में सेंट जॉर्ज के चैपल में प्रिंस हैरी से शादी करते हुए 36 वर्षीय मेगन के सिर नहीं सजेगा। 
 

PunjabKesari
इसके पीछे की वजह है कि  Halo tiara उस समय कैनबरा में होगा। ऑस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी कार्टिये (Cartier) की प्रतिष्ठित ज्वैलरी में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में मोनाको की राजकुमारी ग्रेस की 10.48 कैरेट हीरे की सगाई की अंगूठी एलिजाबेथ टेलर के हीरे और रूबी हार भी शामिल हैं। यह Halo tiara रॉयल कलैक्शन ट्रस्ट द्वारा 22 जुलाई तक यहां रखा जाएगा। यही वजह है कि मेघन इसे शादी में नहीं पहन पाएंगी। 

 

Back to top button