MCD इलेक्शन र‌िजल्ट LIVE: 176 सीटों पर भाजपा आगे, 44 सीटों के साथ आप दूसरे नंबर

दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल अब तक के रुझानों में बीजेपी सबसे आगे द‌िख रही है ज‌िसे आप या कांग्रेस छूते भी नजर नहीं आ रहे।
तीनों नगर निगमों के 270 वार्डों के चुनाव में 2537 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। इसके लिए 32 केंद्रों पर सात हजार से अधिक कर्मचारी सुबह 8 बजे से मतगणना में लगे हैं। आयोग ने प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए चार से 10 टेबल लगाया है। इस तरह समस्त वार्डों में मतगणना के पांच से 10 राउंड होंगे।
अभी तक के रुझान:-

बीजेपी- 177

कांग्रेस- 33

आप- 44

अन्य- 16

10:55 AM: अब तक भाजपा को 39.3% वोट, कांग्रेस को 21.2% वोट, आप को 25.8% वोट म‌िले हैं।

9:45 AM: जनकपुरी पश्चिम और जनकपुरी पूर्व से जीती भाजपा।

9:30 AM: दो सीटों पर म‌िली बीजेपी को जीत। खानपुर और मदनगीर में बीजेपी को जीत।

नगर निगमों में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा या झाड़ू चलेगी या फिर लगातार हो रही हार का सिलसिला खत्म करके कांग्रेस 10 साल का वनवास खत्म करेगी। यह दोपहर करीब एक बजे तक चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगा।

सबसे कम राउंड दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 49 कापसहेड़ा में होंगे। इस वार्ड में मात्र 18 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या भी सबसे कम है। ऐसे में इस वार्ड का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। आयोग के अनुसार इस वार्ड का परिणाम सुबह 9:30 तक आ जाएगा।

Back to top button