19 मई 2023 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

मेष राशि – आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है।  आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आज आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। दैनिक कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं।

वृषभ राशि / वृष राशि – व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। आज के दिन की गई कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य बिना किसी बड़ी चिंता के कमोबेश ठीक रहेगा।

मिथुन राशि – आज ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आने की संभावना है। आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी। काम समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। बच्चे अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त बने रहेंगे। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, सभी काम सफल होंगे।

कर्क राशि – आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं, अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो उसमें सफलता के संकेत मिल रहे हैं। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे, जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी।

सिंह राशि – आज आपको किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। आज कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोगी के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाकर रखें। आज किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। घर में मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आपका ज्यादातर समय उनके साथ बीतेगा। लक्ष्मी जी को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि – व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

तुला राशि – आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आसपास पिकनिक स्पॉट जायेंगे। बच्चे खुश रहेंगे। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस के माहौल में थोड़ा बदलाव होने के कारण आपको परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। एस.एस.सी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपने खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। मंदिर में दही दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

वृश्चिक राशि – लंबे समय से पोषित सपने अब पूरे हो सकते हैं। आपके पिछले प्रयास अब फल देंगे। व्यवसायी व्यवसाय के एक नए क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंसल्टेंट और डॉक्टर खुद को बेहतर रूप में स्थापित करेंगे और खुद का नाम भी बनाएंगे। आर्थिक रूप से समय शुभ है, और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। लाभकारी यात्रा भी हो सकती है।

धनु राशि – आज आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बैकिंग एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है। पहले दिये गए किसी एग्जाम का रिजल्ट आपके फेवर में रहेगा। आज आपको किसी मित्र की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे मित्रों के बीच आपकी तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लक्ष्मी जी के सामने कपूर का दीपक जलाएं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।


मकर राशि – भाग्य आज आपके साथ है। आज रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि रहेगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। पुरुष जातकों को स्त्रियों से और स्त्री जातकों को किसी पुरुष से बहुत सार्थक सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग अपने जीवन-साथी के साथ उचित व्यवहार रखें और संवादहीनता को ना पनपने दें, अन्यथा वैचारिक मतभेद हो सकता है।

कुंभ राशि –आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। सेहत के मामले में बेहतर फील करेंगे। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

मीन राशि – आज आपको बहुत सारे विकास दिखाई देंगे। व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप भौतिक वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। घर अथवा रिश्तेदारी में शादी जैसा उत्सव हो सकता है।

Back to top button