LIVE: AIR FORCE मार्शल अर्जन की हालत बेहद गंभीर, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री अस्पताल पहुंचे

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के R&R अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।Marshal Arjan Singh

अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के एकमात्र ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें साल 2002 फील्ड मार्शल के बराबर फाइव स्टार रैंक देकर प्रमोशन दिया गया था। बता दें कि 1 अगस्त 1964 से 15 जुलाई 1969 तक वह वायुसेनाध्यक्ष थे और 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

कड़ी सुरक्षा के बीच पंचकूला के सीबीआई न्यायालय में सुनवाई हुई प्रारंभ

1965 के युद्ध में वायु सेना में अपने योगदान के लिए उन्हें वायु सेनाध्यक्ष के पद से पद्दोन्नत होकर एयर चीफ मार्शल बनाया गया। वे भारतीय वायु सेना के पहले एयर चीफ मार्शल थे। उन्होंने 1969 में 50 साल की उम्र में अपनी सेवाओं से रिटायर्डमेंट ली। रिटायर्डमेंट के बाद उन्हें 1971 में स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था। उन्होंने समवर्ती वेटिकन के राजदूत के रूप में भी सेवा की।

अर्जन सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1 919 को पंजाब के ल्यालपुर, (अब फैसलाबाद,पाकिस्तान) में आर्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक डिवीजन कमांडर के एडीसी के रूप में सेवा प्रदान करते थे। उनके दादा रिसालदार मेजर हुकम सिंह 1883 और 1917 के बीच कैवलरी से संबंधित थे।

Back to top button