बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसला

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 29 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसलकर 74,558 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 160 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 22,725 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये लगातार तीसरा दिन है जब शेयर बाजार मे गिरावट है।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 28 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 220 अंक फिसलकर 75,170 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 44 अंक की गिरावट रही। ये 22,888 के स्तर पर बंद हुआ था।