सुस्त शुरुआत और गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार…

आज भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत नही हुआ और फिर दिन बढ़ने के साथ इसमे गिरावट नजर आने लगी। दिन के अंत में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 78 अंक की कमजोरी के साथ 31592 पर और निफ्टी 26 अंक की गिरावट के साथ 9888 के स्तर पर बंद हुआ है।
निफ्टी के मिडकैप और स्मालकैप शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप में 0.55 फीसद की तेजी है तो स्मालकैप में 0.74 फीसद की तेजी देखने को मिल रही है।
अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो फाइनेंस सर्विस के अलावा सभी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक में 0.13 फीसद, निफ्टी ऑटो में 0.44 फीसद, निफ्टी एफएमसीजी में 0.33 फीसद, निफ्टी आईटी में 0.31 फीसद, निफ्टी मेटल में 0.38 फीसद, निफ्टी फॉर्मा में 1.20 फीसद, और निफ्टी रियल्टी में 0.85 फीसद की तेजी देखने को मिल रही है।





