विजयवर्गीय ने कहा-मराठा योद्धाओं ने रखी जन्मभूमि को मुक्त करने की शर्त

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम मंदिर के संघर्ष से जुड़ी पांच सौ साल की प्रमुख घटनाएं वीडियो के माध्यम से सुना रहे है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर उन्होंने छठी वीडियो पोस्ट की।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम जन्मभूमि से जुड़े संघर्ष की घटनाएं रोज अपने फेसबुक अकाउंट पर जारी कर रहे हैै। अब तक वे छह पांच वीडियो पोस्ट कर चुके है। छठे वीडियो में उन्होंने मराठा योद्धाओं से मुगलों द्वारा की गई गद्दारी की घटना बताई।
विजयवर्गीय ने कहा कि मराठा योद्धाओं ने रामजन्मभूमि को मुक्त करने की शर्त मुगलों से की और अफगानी सेना को हराने में मदद की, लेकिन मुगलों ने गद्दारी की।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम मंदिर के संघर्ष से जुड़ी पांच सौ साल की प्रमुख घटनाएं वीडियो के माध्यम से सुना रहे है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर उन्होंने छठी वीडियो पोस्ट की है, जन्मभूमि के संघर्ष की गाथा वे वीडियो श्रृंखला के माध्यम से सभी तक पहुंचा रहे है।
विजयवर्गीय ने कहा कि मुगलों ने हमेशा पीठ में छुरा भोंका है।18 वीं सदी में जब अफगानियों ने अयोध्या के राजा शुजाउद्दौला पर हमला करने की कोशिश की, जैसे ही अफगानी सेना आगे बढ़ी तो पेशवा सेनापति राघोबा के पास मुगल साम्राज्य के लोग गए और कहा कि हमारी मदद करो, राघोबा ने एक ही बात कही कि यदि राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि आप मुक्त कर देंगे तो हम आपकी मदद करेंगे।
उन्होंने कहा कि युद्ध के बाद मुक्त कर देंगे ।मुगलों ने मराठों के साथ मिलकर अफगानों को पराजित कर दिया पर उसके बाद मुगलों ने मराठों पर भी हमला कर दिया ।इस प्रकार मुगलों ने हमेशा मराठों के साथ राजपूतों के साथ गद्दारी की।





