Manisha Rani ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, करवाया होम टूर

मनोरंजन जगत में काम करने वाले कई सितारों का सपना होता है कि मुंबई में उनका सपनों का महल हो, लेकिन बहुत कम हैं जो अपने इस ख्वाब को पूरा कर पाते हैं। मनीषा रानी (Manisha Rani) भी उन्हीं खुशकिस्मत सेलेब्स में से एक हैं।

बिहार के छोटे गांव से आईं मनीषा रानी ने पहले सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई और फिर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के जरिए दर्शकों के दिलों में बस गईं। वह एक्ट्रेस भी बन गई हैं। उन्होंने सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो हाले दिल (Haale Dil) से एक्टिंग डेब्यू किया है। लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं मनीषा रानी ने अपने बकेट लिस्ट में मौजूद एक सपने को पूरा कर लिया है।

मनीषा रानी ने खरीदा अपना घर
मनीषा रानी ने मुंबई में अपना एक आलीशान घर खरीद लिया है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने ड्रीम होम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई में एक 3BHK घर खरीदा है। इस ड्रीम हाउस के लिए मनीषा अपने खून-पसीने से कमाए हुए पैसे को लगा रही हैं। उन्होंने घर के लिए 1 करोड़ रुपये का लोन भी लिया हुआ है।

मनीषा रानी ने लिया 1 करोड़ का लोन
मनीषा रानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए अपे घर का होम टूर करावाय है। वह कहती हैं कि उनके पास कोई शुगर डैडी नहीं है। इसलिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये का लोन लिया है। उन्होंने इस घर को अपने खून-पसीने के पैसे से खरीदा है। उन्होंने कहा कि खुद की मेहनत से घर बनाने का सुकून ही अलग है जो जिंदगी भर उनके साथ रहेगा।

तुड़वाकर अपने हिसाब से बनवा रहीं घर
मनीषा रानी ने बताया कि वह अपने घर को तुड़वाकर फिर से अपने मनपसंद तरीके से इसका इंटीरियर करवा रही हैं। चार बालकनी वाला घर यूं तो 3 BHK है लेकिन मनीषा इसे 2 बीएचके बनवाएंगी। वह अपने लिए मास्टर रूम बनवा रही हैं, जिसमें अटैच मेकअप रूम होगा। साथ ही वह ओपन किचन बनवा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button