सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों ने मनाई दिवाली

राजोरी जिले के नौशेरा में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। जवानों ने रोशनी का त्योहार मनाने के लिए पटाखे भी फोड़े।

देश भर में लोग दिवाली का पर्व मना रहे हैं। वहीं, अपने घरों से दूर जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा, एलओसी, एलएसी पर जवान एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर दिवाली मना रहे हैं।

राजोरी जिले के नौशेरा में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। जवानों ने रोशनी का त्योहार मनाने के लिए पटाखे भी फोड़े।

सेना के एक जवान ने कहा, ‘हालांकि हम परिवार से दूर हैं लेकिन भारतीय सेना हमारा परिवार है और हम साथ मिलकर दिवाली मना रहे हैं।’ उन्होंने देश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।

इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 76वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने भी जम्मू में मोमबत्तियां जलाकर और कुछ पटाखे जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, “76वीं बटालियन दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मना रही है। हम भले ही अपने घर से दूर हैं, लेकिन यहां हम सभी एक परिवार की तरह हैं।”

जश्न के बीच अधिकारियों की सतर्कता के बारे में पूछे जाने पर सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा, ‘हम पूरे साल सतर्क रहते हैं लेकिन इस त्योहारी सीजन के दौरान हम और भी अधिक सतर्क हैं।’

Back to top button